PM Kusum Yojana 2024: किसानों को मिल रहा हैं सोलर पंप, अगर आप भी किसान हैं तो तुरंत आवेदन करे!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Deoria Today को 5 स्टार दे

PM Kusum Yojana 2024: उत्तर प्रदेश सरकार ने पीएम कुसुम योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत राज्य के किसानों को सोलर पंप प्रदान किए जाएंगे। इस योजना का लाभ कृषि विभाग द्वारा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। यदि आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। हम आपको PM Kusum Yojana 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

PM Kusum Yojana 2024 Overview:

योजना का नामPm Kusum Yojana
राज्यUttar Pradesh
साल2024
किसने लॉन्च की / विभागउत्तर प्रदेश सरकार
उद्देश्यकिसानों को सोलर पंप की सुविधा
लाभसोलर पंप दिए जाते हैं।
आवेदन का तरीकाऑनलाइन/ ऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटpmkusum.mnre.gov.in

PM Kusum Yojana 2024 क्या है

PM Kusum Yojana 2024 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है, जिसके तहत राज्य के किसानों को मुफ्त में सोलर पंप की सुविधा प्रदान की जाएगी। वर्तमान में किसान सिंचाई के लिए डीजल पंप जैसे पारंपरिक साधनों पर निर्भर रहते हैं, लेकिन सोलर पंप की सहायता से वे अब आसानी से अपने खेतों की सिंचाई कर सकेंगे, जिससे उनकी खेती में सहूलियत होगी।

हालांकि, जिन किसानों को सोलर पंप की सुविधा मिलेगी, उन्हें अब कृषि कार्यों के लिए बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। इस योजना के तहत आवेदन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर स्वीकार किए जाएंगे।

PM Kusum Yojana 2024 के तहत सोलर पंप की सुविधा प्राप्त करने के लिए किसानों को ऑनलाइन बुकिंग के साथ ₹5000 की टोकन मनी जमा करना पड़ेगा। टोकन मनी जमा करने के 1 हफ्ते के भीतर इसकी पुष्टि की जाएगी। इसके बाद किसानों को अपनी अंशदान की शेष राशि बैंक खाते में जमा करनी होगी। यदि समय पर राशि जमा नहीं की जाती है, तो किसान का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा और जमा की गई टोकन मनी भी वापस नहीं की जाएगी। इसके अलावा, योजना का लाभ उठाने के लिए किसान के पास खुद की बोरिंग भी होनी चाहिए।

PM Kusum Yojana 2024 के लिए पात्रता

PM Kusum Yojana 2024 का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को निम्नलिखित पत्रों को पूरा करना जरूरी है :

  • आवेदक उत्तर प्रदेश के किस स्थान पर होना चाहिए
  • आवेदक के पास 6 इंच या 8 इंच की बोरिंग होनी अनिवार्य है
  • अभी तो उत्तर प्रदेश की स्थाई निवासी होना चाहिए
  • योजना का लाभ उठाने के लिए टोकन मनी जमा करनी होगी

PM Kusum Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप पीएम कुसुम योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होनी चाहिए

  • आधार कार्ड
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज
  • टोकन मनी जमा की राशि
  • निवास प्रमाण पत्र

PM Kusum Yojana 2024 के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि और अनुदान

सबमर्सिबल पंप सबमर्सिबल पंप की कीमतसरकार की तरफ सेअनुदानवितरण का लक्ष्यकिसानों द्वारा दी जाने वाली धनराशि
3 HP DC23272113963327088088 + token money 
3HP AC23044513826716187178 + token money 
5HP AC327498196499200125999 + token money 
7.5 AC44409426645640172638 + token money 
10 HP AC55762026645610284164 + token money

Bharan Poshan Bhatta yojana 2024: मजदूरों को ₹1000 हर महीने देगी सरकार, पात्रता और लाभ यहां जाने

PM Kusum Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करें

अगर आप पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • सबसे पहले पीएम कुसुम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें। यदि आपके पास पहले से ही आईडी नहीं है, तो रजिस्ट्रेशन करके एक नई आईडी बनाएं।
  • लॉगिन करने के बाद सोलर पंप योजना के लिए आवेदन करने के विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही से भर लें।
  • फॉर्म भरने के बाद टोकन फीस जमा करें और आवेदन सबमिट करें।
  • अभिनव स्वीकृत होने के बाद चयनित सोलर पंप के अनुसार आवश्यक धनराशि अपने बैंक खाते में जमा करें।

इस प्रकार, आप पीएम कुसुम योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और सोलर पंप का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मै रिया शर्मा पिछ्ले 3 सालो से हिंदी में कंटेंट राइटिंग कर रही हूँ| मै योजना,नौकरी और बिजनेस अवधारणा में विशेषज्ञ लेखक हूँ| मै 'देवरिया टुडे' के माध्यम से योजना, व्यवसाय,नौकरी से संबंधित जानकारी आप तक पहुंचती हूँ|

Leave a Comment