PM Awas Yojana 2.0 किफायती आवास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का उद्देश्य अगले 5 वर्षों 2024-25 से 2028-29 के दौरान शहरी गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों के लिए एक करोड़ घरों का निर्माण करना है, जिसमें 10 लाख करोड़ के निवेश और 2.30 लाख करोड़ की सरकारी सब्सिडी शामिल है। इस योजना के तहत झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक, विधवा, विकलांग व्यक्ति और अन्य वंचित वर्गों को प्राथमिकता दी गई है। सफाई कर्मियों, पटरी वाले, कारीगरों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं जैसी समुदायों को भी विशेष सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना को मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं और नगरीय प्रशासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साहू के नेतृत्व में सुनियोजित तरीके से लागू किया गया है। योजना के कार्य अभियान में स्मार्ट सिटी कंपनी के महाप्रबंधक (जनसंपर्क) आशीष मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई है।
पहले चरण पीएम आवास 1.0 में डिमांड असेसमेंट सर्वेक्षण राज्य सरकार द्वारा किया गया था, जबकि PM Awas Yojana 2.0 शहरी 2.0 में आवेदकों को अधिक स्वतंत्रता प्रदान की गई है। अब लोग ऑनलाइन या ऑफलाइन स्वयं आवेदन कर सकते हैं। यह स्थानीय वनी गांव की सहायता से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह योजना न केवल किफायती आवास उपलब्ध कराएगी, बल्कि समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाने और शहरी विकास को गति देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाएगी।
PM Awas Yojana 2.0 Overview
उद्देश्य | सभी शहरी निवासियों को आवास प्रदान करना, विशेष रूप से EWS, LIG, और MIG वर्गों को |
लाभार्थी | EWS (₹3 लाख तक), LIG (₹3-6 लाख), MIG (₹6-9 लाख) |
हाउस रजिस्ट्रेशन | महिला मुखिया के नाम पर या संयुक्त रूप से |
प्राथमिकता समूह | विधवा, एकल महिला, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, SC/ST, अल्पसंख्यक, स्ट्रीट वेंडर, निर्माण मजदूर |
आवश्यक सेवाएँ | जल, स्वच्छता, बिजली, सड़क |
न्यूनतम कारपेट क्षेत्र | 30 वर्ग मीटर (45 वर्ग मीटर तक बढ़ाया जा सकता है) |
आवश्यक दस्तावेज | वोटर ID, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आय प्रमाण पत्र |
लाभार्थी चयन | जिला/ULB स्तर पर समिति, जिला मजिस्ट्रेट या नगर आयुक्त की अध्यक्षता में |
मुख्य आवश्यकता | आधार कार्ड या आधार वर्चुअल ID |
PM Awas Yojana 2.0: एक समावेशी पल
PM Awas Yojana 2.0 एक नई और विस्तृत पहल है जो शहरी गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों के लिए किफायती आवास उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। यह योजना अपने पहले संस्करण की सफलता को आगे बढ़ाते हुए झुमकी झोपड़ी, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, विद्वान, विकलांग व्यक्ति और समाज के अन्य वर्जित वर्गों के लिए अधिक समावेशी आवास सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य रखती है।
इस नई पहल का उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को स्थायी आवास प्रदान करना है, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सके। इस योजना के माध्यम से केवल आवास का संकट हल नहीं होगा, बल्कि यह समाज के कमजोर वर्गों के लिए सशक्तिकरण और स्थिरता का आधार भी बनेगी।
PM Awas Yojana 2.0 मुख्य विशेषताएं
PM Awas Yojana 2.0 के तहत अगले 5 वर्षों (2024-25 से 2028-29) के दौरान एक करोड़ घरों का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए कुल रुपए 10 लाख करोड़ का निवेश और रुपए 2.30 लाख करोड़ की सरकारी सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।
योजना के लाभ विशेष रूप से झुकी झोपड़ी में रहने वाले लोगों, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक, विद्वान, दिव्यांगों और समाज के अन्य वंचित वर्गों को प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, सफाई कर्मियों, रेगड़ी, पथरी वाले कारीगरों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे उनकी आवासीय आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
PM Awas Yojana 2.0 एक नई दिशा में कदम है
आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PM Awas Yojana 2.0 को मंजूरी प्रदान की है। इस योजना का उद्देश्य अगले 5 वर्षों के दौरान एक करोड़ शहरी गरीबों और मध्यवर्गीय परिवारों को घर बनाने, खरीदने या किराए पर लेने के लिए केंद्रीय सहायता प्रदान करना है। इसके तहत सरकार रुपए 2.30 लाख करोड़ की सहायता राशि आवंटित करेगी, जिससे शहरी आवास संकट को हल करने में बड़ी भूमिका निभाई जाएगी।
PMAY-U 2.0 दुनिया की सबसे बड़ी भारतीय आवास योजनाओं में से एक है। 2015 में शुरू हुई इस योजना ने अब तक करोड़ों परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त पक्के घर प्रदान किए हैं। पहले चरण में 1.18 करोड़ घरों को मंजूरी दी गई थी, जिसमें से 85.5 लाख घर तैयार करके लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं। बाकी घरों का निर्माण तेजी से हो रहा है। 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने इस योजना की घोषणा की थी। इसे मूर्त रूप देने के लिए 10 जून 2024 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 3 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी परिवारों को घर बनाने में सहायता प्रदान करने का संकल्प लिया है।
PM Awas Yojana 2.0 के प्रमुख उद्देश्य
PM Awas Yojana 2.0 का लक्ष्य सभी को आवास प्रदान करना है। यह योजना शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों को कच्चे और पक्के घर प्रदान करने के लिए तैयार की गई है, ताकि हर नागरिक को एक सुरक्षित और बेहतर आवास मिल सके।
इसके अतिरिक्त, PMAY 2.0 का उद्देश्य बेहतर शहर योजना और बुनियादी ढांचे का विकास करना है। क्या योजना सामुदायिक सेवाओं और सुविधाओं में सुधार लाने के लिए काम करेगी, जिससे नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण जीवन जीने के अवसर मिल सकें
PMAY 2.0 को लागू करने के लिए एक समर्पित रणनीति बनाई गई है जिसमें केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करेगी। इस सहयोग में सभी पात्र लाभार्थियों को उनके घर का सपना साकार करने में मदद मिलेगी, जिससे समाज में समावेशिता और स्थिरता बढ़ेगी।
PM Awas Yojana 2.0 लाभार्थी पर विशेष ध्यान
PM Awas Yojana 2.0 विशेष रूप से समाज के उन वर्गों पर केंद्रित है जो सबसे अधिक वंचित हैं। इस योजना का उद्देश्य न केवल आवास संकट को हल करना है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के जीवन स्तर को सुधारने में भी मदद करना है। इसके तहत निम्नलिखित समुदाय को प्राथमिकता दी जाएगी।
- झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग
- अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़े लोग
- अल्पसंख्यक समुदाय
- विधवाएं और दिव्यांगजन
- सफाई कर्मी, रेगड़ी पटरी वाले, कारीगर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
यह पहला समाज के इन वर्गों को सुरक्षित और स्थिर आवास प्रदान करने का लक्ष्य रखती है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिले। PMAY 2.0 के माध्यम से इन समुदायों को नए अवसर मिलेंगे, जिससे वे बेहतर जीवन जी सकेंगे।
PM Awas Yojana 2.0 का व्यापक प्रभाव
PM Awas Yojana 2.0 (PMAY 2.0) का प्रभाव केवल शहरी गरीब और मध्य वर्गों के परिवारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे प्रभावित प्रभाव समाज और अर्थव्यवस्था पर भी गहरा पड़ेगा।
- आर्थिक विकास: इस योजना के तहत आवास निर्माण में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। निर्माण कार्य, निर्माण सामग्री की आपूर्ति और संबंधित उद्योग में कामकाजी अवसर बढ़ेंगे, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
- सामाजिक समावेशन: PMAY 2.0 वंचित और पिछड़े वर्गों को सुरक्षित और स्थिर आवाज प्रदान करके उनके सामाजिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह उन्हें सम्मानजनक अवसरों से जोड़ने और उनके जीवन को बेहतर बनाने का अवसर देगी।
- बेहतर जीवन गुणवत्ता: आवासीय परियोजनाओं में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता जैसे जल, बिजली आदि से लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा। इस सेवा से केवल उनके स्वास्थ्य स्थिति में सुधार होगा, बल्कि वे सामाजिक और आर्थिक रूप से भी सशक्त होंगे।
इस योजना के माध्यम से PMAY 2.0 समाज के सबसे वंचित वर्गों को मुख्य धारा में लाने और उनके जीवन में सुधार करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
PM Awas Yojana 2.0 के पात्रता मानदंड
PM Awas Yojana 2.0 के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित पात्रता मापदंडों को पूरा करना आवश्यक है।
- आवेदनकर्ता भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) LIG निम्न आय वर्ग और एमआईजी (मध्य आय वर्ग) श्रेणी के परिवार, जिनके पास शहरी क्षेत्र में पक्के मकान नहीं हैं, वह लोग योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- यदि किसी व्यक्ति ने पिछले 20 वर्षों में किसी आवास योजना के तहत कोई आवास सहायता प्राप्त की है, तो वह इस योजना के तहत पात्र नहीं होगा। इसके लिए एक घोषणा पत्र की आवश्यकता हो सकती है।
- EWS परिवार की वार्षिक आय ₹3,00,000 तक होनी चाहिए।
- LIG परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से ₹6 लाख तक होनी चाहिए।
- MIG परिवार की वार्षिक आय ₹6,00,000 से ₹9,00,000 तक होनी चाहिए।
- राज्य केंद्र साहित्य प्रदेश विशेष स्थानियों में ईडब्ल्यूएस
- आय सीमा में बदलाव कर सकते हैं, बस उनके पास इस आवास और शहरी मांगों के मंत्रालय से मंजूरी मिली हो।
- यदि लाभार्थी के माता-पिता ने किसी पूरी योजना के तहत पक्का मकान प्राप्त किया है, तो उन लाभार्थियों को अन्य प्राप्त परिवारों के बाद विचार किया जाएगा।
- लाभार्थी एक बार में PMAY-जी (ग्रामीण) या PMAY-यू 2.0 में से किसी एक योजना का चयन कर सकते हैं ताकि दोनों योजनाओं का लाभ का दोहराव न हो।
- सभी पात्र व्यक्तियों के पास आधार कार्ड या आधार वर्चुअल आईडी होनी चाहिए। जिनके पास आधार नहीं है, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश उन्हें नामांकन में सहायता प्रदान करेंगे।
PM Awas Yojana 2.0 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक के पास पहचान पत्र में वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड या पासपोर्ट में से कोई एक पहचान पत्र होना चाहिए।
- पते का प्रमाण दस्तावेज (जैसे बिजली बिल, गैस बिल, राशन कार्ड)
- आय प्रमाण पत्र दस्तावेज़ में वेतन भोगी कर्मचारी के लिए पिछले दो महीने की सैलरी स्लिप, पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट, फार्म 16 या आय का रिटर्न (ITR) आदि।
PM Awas Yojana 2.0 की सूची 2024 कैसे देखें
- सबसे पहले PM Awas Yojana 2.0 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर पहुंचने के बाद “PMAY लाभार्थी सूची 2.0” विकल्प पर क्लिक करें।
- सूची में अपना नाम देखने के बाद अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
- फिर “शो” बटन पर क्लिक करें।
- यदि आपके नाम सूची में है, तो वह स्क्रीन पर दिखाई देगी।
Awasiya Vidyalaya Peon Bharti 2024:आवासीय विद्यालय में चपरासी,शिक्षक समेत कई पदो पर नोटिफिकेशन जारी

PM Awas Yojana 2.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- PM Awas Yojana 2.0 की आधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in पर जाएं
- “Apply Now” विकल्प पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा और सहमति के चेकबॉक्स पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने पीएम आवास योजना का आवेदन पत्र दिखाई देगा।
- आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
- मांगी गई दस्तावेज़ अपलोड करें जैसे आय प्रमाण पत्र, पता प्रमाण पत्र इत्यादि।
- एक बार सभी विवरण और दस्तावेज़ की समीक्षा करें, फिर आवेदन पत्र जमा करें।
PM Awas Yojana 2.0 की स्थिति कैसे जांचें?
- PM Awas Yojana 2.0 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- PMAY स्थिति विकल्प पर क्लिक करें।
- एक नया पृष्ठ खुलेगा जहां आपको अपना विवरण प्रदान करना होगा।
- आपको निम्नलिखित विकल्पों में से एक चुनना होगा: नाम, पिता का नाम और मोबाइल नंबर या मूल्यांकन आईडी।
- चुने गए विकल्प का विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपकी आवेदन स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी जिससे आप अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।