Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana 2024:महिलाओं को हर महीने मिल रहे 1000 रुपया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5/5 - (1 vote)

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana 2024: झारखंड सरकार द्वारा बहुत ही कल्याणकारी योजना की शुरुआत की गई है झारखंड की महिलाओं के लिए, जो महिला झारखंड राज्य में संचालित पेंशन योजना के लाभ से वंचित रह गई हैं। उनके लिए राज्य सरकार ने एक विशेष योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना का नाम Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana 2024 है। इस योजना के तहत विभिन्न समुदाय की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को शिक्षा, सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पोषण और पारिवारिक निर्णय लेने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को बढ़ाने के लिए हर महीने इस योजना के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।

ऐसी महिलाएं जो किसी भी पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पाईं, वह इस सूचना के तहत आवेदन कर सकती हैं और अपनी आर्थिक जरूरत को पूरा कर सकती हैं। सरकार ऐसी महिलाओं को उनके बैंक खाते में ₹1000 की राशि भेजने का निर्णय लिया है। योजना की शुरुआत 1 जुलाई 2024 से हो गई है।

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana 2024 क्या है

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana को झारखंड सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत हर महिला को ₹1000 की राशि उनके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी। इस योजना के द्वारा महिलाओं को सशक्तिकरण के साथ आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। योजना का लाभ 25 वर्ष से 50 वर्ष की आयु की हर महिला उठा सकती है। इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने हेतु महिलाओं को ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले शिविर में जरूरी दस्तावेज के साथ उपस्थित होना होगा।

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana का उद्देश्य क्या है

  • इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति को ठीक करना है।
  • इस योजना का उद्देश्य सरकार की तरफ से गरीब महिलाओं की वित्तीय स्थिति में सुधार करना है।
  • इस योजना का उद्देश्य बहन-बेटी की आवाज को मजबूत करना है।

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना इस योजना से लाभ

  • जो महिलाएं इस योजना के पात्र हैं, उन्हें ₹1000 की राशि सरकार द्वारा हर महीने दी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों की महिलाओं को दिया जाएगा।
  • 4000 करोड़ का बजट मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के लिए पेश किया गया है।
  • इस योजना का लक्ष्य करीब 38 से 40 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के लिए पात्रता

  • ऐसी महिलाएं जो आवेदन कर रही हैं, झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • राज्य के सभी वर्गों की गरीब जरूरतमंद महिलाएं आवेदन के लिए पात्र हैं।
  • महिलाओं की आयु सीमा 25 वर्ष से 50 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • जो महिला आवेदन कर रही है, उनके पास अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी नहीं करता।
ये भी पढ़े

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो बैंक
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड

Bihar Inter Caste Marriage Yojana 2024:अंतर्जातीय विवाह करने वाले को मिल रहे है 3 लाख की राशि सरकार द्वारा

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना आवेदन कैसे करें

झारखंड में रहने वाली जो महिलाएं मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वालंबन योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं, आवेदन करने के लिए हमने पूरी जानकारी बताई है। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके ब्लॉक स्तर पर शिविरों का आयोजन होगा, जहां पर महिलाओं को स्वयं जाकर योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करके भरना पड़ेगा। इस योजना के लिए आपको अपने जरूरी दस्तावेज भी साथ लेकर जाना होगा।

साथ ही, ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च करने के लिए भी निर्देश दिए जा चुके हैं। सरकार इस पहल के लिए पूरी तैयारी कर रही है। अंत में, संभावना है कि जल्द से जल्द महिलाओं को योजना के तहत आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा।

मै रिया शर्मा पिछ्ले 3 सालो से हिंदी में कंटेंट राइटिंग कर रही हूँ| मै योजना,नौकरी और बिजनेस अवधारणा में विशेषज्ञ लेखक हूँ| मै 'देवरिया टुडे' के माध्यम से योजना, व्यवसाय,नौकरी से संबंधित जानकारी आप तक पहुंचती हूँ|

Leave a Comment