Mukhyamantri Majhi Ladaki Bahin Yojana: महिलाओं को हर महीने ₹1500, जानें पूरी योजना, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1/5 - (1 vote)

महिला सशक्तिकरण / महाराष्ट्र सरकार की बड़ी सौगात:
महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, स्वास्थ्य और पोषण को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की सहायता राशि DBT के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।


🔹 क्या है मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना?

इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और परिवार व समाज में उनकी भूमिका को और मजबूत बनाना है।
21 से 65 वर्ष आयु की महिलाओं को इस योजना के तहत मासिक ₹1500 दिए जाएंगे।


🔹 पात्रता (Eligibility)

योजना का लाभ वही महिलाएँ ले सकती हैं जो—

  • महाराष्ट्र की निवासी हों
  • उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच हो
  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्तानिर्धन महिलाएँ
  • एक परिवार से एक ही अविवाहित महिला पात्र
  • आधार से लिंक बैंक खाता अनिवार्य
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए

❌ कब महिलाओं को योजना से Disqualify कर दिया जाएगा?

निम्न स्थितियों में महिला योजना से बाहर हो जाएगी—

  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक हो
  • परिवार का कोई व्यक्ति इनकम टैक्स भरता हो
  • परिवार में कोई सदस्य सरकारी विभाग / बोर्ड / निगम / स्थानीय निकाय में नियमित कर्मचारी या पेंशनभोगी हो
    (ध्यान दें: कॉन्ट्रैक्ट / आउटसोर्स कर्मचारी जिनकी आमदनी ₹2.5 लाख से कम है, वे पात्र हैं)
  • महिला किसी अन्य सरकारी योजना से पहले से ₹1500 या उससे अधिक की मासिक सहायता ले रही हो
  • परिवार का कोई सदस्य पूर्व या वर्तमान सांसद / विधायक हो
  • परिवार में कोई सदस्य सरकारी बोर्ड/कॉर्पोरेशन में चेयरमैन, डायरेक्टर या मेम्बर हो
  • परिवार के पास चार पहिया वाहन हो (ट्रैक्टर को छोड़कर)

साथ ही, यदि कोई पुरुष इस योजना का लाभ लेता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।


🔹 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply?)

महिलाएँ ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं:
➡️ ladakibahin.maharashtra.gov.in

सरकार ने EKYC दस्तावेज सत्यापन की एक बार की सुविधा दी है, जिसे 31 दिसंबर 2025 तक पूरा करना अनिवार्य है।


🔹 ऑफलाइन आवेदन ऐसे करें

जो महिलाएँ ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकतीं, वे निम्न माध्यमों से फॉर्म भरवा सकती हैं—

  • आंगनवाड़ी सेविका / सुपरवाइजर / मुख्य सेविका
  • ग्राम सेविका
  • आशा वर्कर
  • सेतु सुविधा केंद्र
  • आपले सरकार सेवा केंद्र
  • वार्ड अधिकारी / नगर मिशन मैनेजर
  • नगरपालिका बालवाड़ी सेविका
  • समुदाय संसाधन व्यक्ति (CRP)

कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।


🔹 आवेदन भरते समय ध्यान रखें

  • आधार में दर्ज नाम, जन्मतिथि और पता वही होना चाहिए जो फॉर्म में लिखा जा रहा है
  • बैंक खाता आधार से लिंक हो
  • मोबाइल नंबर सही दर्ज हो

Leave a Comment