Gorakhpur Tourist Place, गोरखपुर में घुमने की 10 ऐसी फेमस जगह, जहाँ एक बार जरूर जाएँ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Deoria Today को 5 स्टार दे

Gorakhpur Tourist Place: गोरखपुर उत्तरप्रदेश का एक बहुत ही प्रसिद्द जिला है, ये जिला ज्यादा बड़ा तो नहीं है लेकिन गोरखपुर में बहुत सी प्राचीन चीज़े मौजूद हैं, जो भारत की प्राचीन सभ्यता में बने गयी थी, जैसे बहुत से किले, धरोहरे और मंदिर जिन्हें बहुत पहले बनाया गया था और अभी तक उनकी सौन्दर्यता जीवित हैं, इन्ही सभी प्राचीन धरोहरों को देखने के लिए देश विदेश से काफी लोग गोरखपुर घुमने के लिए आते हैं और आप भी इन प्राचीन पर्यटन स्थलों पर घुमने के लिए जा सकते हो |

अगर आप उत्तरप्रदेश में ही रहते हो तो आपको गोरखपुर के बारे में पहले से भी पता हो होगा, गोरखपुर में प्राचीन स्थल बहुत से मौजूद हैं और इसी के साथ गोरखपुर के पास में भी बहुत से प्राचीन पर्यटन स्थल मौजूद हैं जैसे कुशीनगर, देवरिया, तो आज हम आपको इन्ही सभी पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं, अगर आप छुट्टियों में अपने दोस्तों या फिर अपने परिवार के साथ गोरखपुर जाने के सोच रहे हैं तो आपको इस आर्टिकल को पढना चाहिए, क्योंकि हम आज आपको Top 10 Tourist Places of Gorakhpur बताने वाले हैं जहाँ आप आपकी छुट्टियों का मज़ा पुरानी सभ्यताओं के साथ ले सकते हो |

Top 10 Gorakhpur Tourist Place

  • गीता प्रेस

गीता प्रेस, गोरखपुर की एक प्रसिद्ध और प्राचीन प्रकाशन गृह हैं और ये एक प्राचीन धार्मिक संस्थान भी है | गीता प्रेस को प्राचीन समय में 1923 में गोरखपुर में स्थापित किया गया था और इसमें बहुत से प्रमुख धार्मिक हिन्दू ग्रंथो को छापा और वितरित किया गया है, जैसे गोरखपुर के इस प्रचीन गीता प्रेस में हिन्दू ग्रन्थ भगवत गीता, रामायण, महाभारत को भी छपा गया है और वितरित किया गया है | अगर आप गीता प्रेस में जाते हैं तो आपको प्राचीन धार्मिक पुस्तक का विशाल भण्डार भी यहाँ पर देखने को मिलेगा, जिनके द्वारा आप प्राचीन इतिहास के बारे में बहुत कुछ जान और सीख सकते हो |

  • कुशमी वन

कुसम्ही वन गोरखपुर में स्थित एक घना वन, जंगल है | अगर आप प्रकृति से प्रेम करते हैं तो आपके लिए ये वन बहुत ही आकर्षक होगा, क्योंकि इस कुसम्ही वन में आपको बहुत सारे जीव, अलग अलग तरह से पेड़ और एक अच्छा प्रकृति चित्रण देखने को मिलेगा, जिनका आप आनंद ले सकते हो और अपने कैमरा या मोबाइल से फोटो या विडियो कैप्चर कर सकते हो | अगर आप इस वन में जाना चाहते हो तो, आपको बता दें की ये गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 9 कि.मी. दूर स्थित है | और आपको इस वन के अंदर कई सारे प्राकृतिक द्रश्य देखने को मिल जायेंगे साथ ही इस वन में एक बुधिया माता मंदिर भी आपको देखने को मिलेगा |

  • रामगढ़ ताल

रामगढ़ ताल गोरखपुर में राप्ती नदी के किनारे पर बना हुआ एक मानवनिर्मित पानिऊ के बीच में बना हुआ लोकप्रिय स्थान है, अगर आप गोरखपुर में घूमना चाहते हैं तो आप रामगढ़ ताल पर शाम के समय जा सकते हैं यहाँ पर आपको बहुत ही खूबसूरत द्रश्य देखने को मिलेंगे साथ ही आपको बहुत ही आकर्षक सूर्यास्त यहाँ पर देखने को मिल जायेगा और रोज़ शाम के समय रामगढ़ ताल पर बहुत से पर्यटक आते हैं और यहाँ हर रोज़ लाइट्स और साउंड शो भी किया जाता है |

  • शहीद स्मारक चौरी-चौरा

चोरी चौरा ये प्राचीन समय में एक क़स्बा हुआ करता था अभी के समय ये एक तहसील हैं, फरवरी 1922 में ब्रिटिश शासन में यहाँ पर एक घटना हुई थी जिसमे ब्रिटिश सरकार के 22 पुलिसकर्मी को जिन्दा जला दिया गया था, इस घटना में भारतियों के द्वारा ब्रिटिश पुलिस चौकी को आग लगा दी गयी थी जिसमे 22 पुलिसकर्मी जिन्दा जल गए थे, और इसे चौरी चौरा काण्ड कहा जाता है | इस घटना को सालों हो चुके हैं लेकिन अभी भी ये प्राचीन बनी हुई है, इस घटनास्थल को देखने के लिए बहुत से पर्यटक अभ इभी यहाँ पर रोज़ आते हैं |

  • तरकुल्हा देवी मंदिर

तर्कुलहा देवी मंदिर, गोरखपुर जिले के देवीपुर गांव में स्थित है, जो अपनी दो अनोखी विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर 19वीं शताब्दी के स्वतंत्रता सेनानी बाबू बंधू सिंह से जुड़ा हुआ है।  बाबू बंधू सिंह, जो गुरिल्ला युद्ध में कुशल थे, अंग्रेजों का सिर काटकर देवी मां को अर्पित करते थे।  उन्हें अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया, परंपरा अनुसार आज भी बकरे की बलि दी जाती है और उसका मांस प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

  • तारामंडल

गोरखपुर का तारामंडल, जिसे वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के नाम से भी जाना जाता है, भारत में खगोल विज्ञान और विज्ञान शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। इस तारामंडल में आप आपके बच्चो को लेकर जा सकते हैं और उन्हें अन्तरिक्ष और सौरमंडल के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, इस तारामंडल में हर दिन दोपहर 1 बजे, 3 बजे और शाम 5 बजे 45 मिनिट के तीन शो चलते हैं |

  • राजकीय बोद्ध संग्रहालय

रामगढ़ ताल क्षेत्र में स्थित राजकीय बौद्ध संग्रहालय पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है। यह संग्रहालय 1987 में विभिन्न कलाकृतियों के संरक्षण के लिए स्थापित किया गया था। यह संग्रहालय पाषाण काल से लेकर मध्यकाल तक की पुरातात्विक वस्तुओं के विशाल संग्रह के लिए महत्वपूर्ण है।

  • नेहरु पार्क

गोरखपुर में अगर आपको शाम के समय घुमने के लिए जाना है तो आप नेहरु पार्क में जा सकते हैं, ये एक बहुत ही आकर्षक पार्क है, जिसका नाम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के नाम पर रखा गया है | ये एक सुंदर सा पार्क है जिसमे आप शाम को टहलने के लिए जा सकते हैं और आप यहाँ पर व्यायाम भी कर सकते हैं |

  • नौका बिहार

नौका बिहार गोरखपुर में पानी में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल हैं जो कि एक झील के आस स्थित हैं, अगर आपको पानी का आनंद लेना है बोट चलाना है तो आप नौका बिहार में जा सकते हैं यहाँ पर आप घंटे के हिसाब से किसी भी बोट को ले सकते हैं और चला सकता हैं और झील में घूम कर पानी का आनंद ले सकते हैं |

  • विजयी स्मारक

विजयी स्मारक गोरखपुर में स्थित एक शहीद स्मारक है जो कि विभिना युद्धों में अपने प्राण भारत माता पर न्योछापर करने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रधांजलि देने के लिए बनाया गया है | इस स्मारक का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है | आप इस स्मारक के अंदर जा सकते हो और वीर जवानों के पराक्रम को समझ सकते हो, इस स्मारक के अंदर एक अमर ज्योति भी जलती है जिसका आप अनुभव कर सकते हो |

में विनोद कैतोलिया, एक हिन्दी ब्लॉगर हूं मे जॉब, न्यूज, एजुकेशन से संबंधित आर्टिकल deoriatoday.com वेबसाइट पर पब्लिश करता हूं, मुझे इस एजुकेशन एंड जॉब के क्षेत्र मे 3 साल se ज्यादा का अनुभव हो चुका है और मे इस ब्लॉग के द्वारा लोगों को नयी और एकदम सही इन्फॉर्मेशन उपलब्घ कराता हूं |

Leave a Comment