Deoria Me Ghumne ki Jagah, 5 सबसे मनभावक देवरिया में घुमने की जगह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Deoria Today को 5 स्टार दे

दोस्तों अगर आप कभी देवरिया घुमने जाने का प्लान बना रहे हैं जो कि उत्तरप्रदेश में स्थित है चाहे आप उत्तरप्रदेश से देवरिया घुमने जा रहे हो या कही और से, आप देवरिया बस, ट्रेन व फ्लाइट किसी भी मार्ग से जा सकते हो |तो चलो जानते हैं Deoria Me Ghumne Ki Jagah?

देवरिया, उत्तरप्रदेश का एक प्रसिद्द और प्राचीन जिला है | देवरिया एक धार्मिक जिला है, इसमें आपको धार्मिक मंदिर और स्थल देखने को मिल जाते हैं, देवरिया में आपको हिन्दू धर्मे के बहुत से मंदिर मिल जायेंगे जो देवरिया को प्रसिद्द बनाते हैं, देवरिया बहुत ही प्राचीन और पुरानी जगह है यहाँ आर आपको बहुत से पुराने से पुराने मंदिर देखने को मिल जायेंगे जिनके बारे में हमने आपको इस आर्टिकल में बताया है |

दोस्तों देवरिया में भारतीय संस्कृति की बहुत सी निसानी मौजूद हैं, यहाँ पर बहुत से मंदिर मौजूद है अलग अलग देवी देवताओं के मंदिर आपको यहाँ पर देखने को मिल जायेंगे, शायद इसीलिए कई देवताओं का वास होने के कारण ही इसका नाम “देवरिया” रखा गया है |

अगर आप देवरिया घुमने के लिए जाना चाहते हो तो आपको बता दें कि देवरिया उत्तरप्रदेश का एक जिला है जो की लखनऊ से महज 300 किलोमीटर की दूरी पर पूर्व दिशा में स्थित है, और आप कही से भी देवरिया किसी भी यातायात के माध्यम से पहुँच सकते हो, और देवरिया की कला और संकृति का आनंद ले सकते हो |

5 Places to Visit in Deoria – 5 Ghumne ki Jagah Deoria Me

  • श्री तिरुपति बालाजी मंदिर

दोस्तों देवरिया का ये तिरुपति बालाजी मंदिर दक्षिण भारत की कलाकृति से मेल खाता है, क्योंकि जैसा मंदिर दक्षिण भारत में बनाया जाता है ये तिरुपति बालाजी मंदिर भी वैसा ही बनाया गया है ये मंदिर काफी वर्षो पुराना है, और ये तिरुपति बालाजी का है, साथ ही इस मंदिर से देवरिया बहुत ही प्रसिद्द है और यहाँ पर बहुत से श्रद्धालु आते हैं, जिससे देवरिया और भी ज्यादा प्रसिद्द होता जा रहा है |

  • देवराह बाबा आश्रम

दोस्तों देवराह बाबा का आश्रम उत्तरप्रदेश के देवरिया में सरयू नदी के किनारे पर बना हुआ है, ये आश्रम बहुत ही पुराना है और ये आश्रम देवराह बाबा के द्वारा बनाया गया था | देवराह बाबा कृष्ण भगवान् के काफी बड़े भक्त थे, बहुत से लोगो के मुताबिक देवराज बाबा 500 – 900 वर्षो तक जीवित रहे थे, देवराह बाबा का ना तो जन्म का पता है और ना ही किसी को ये पता है कि उनकी म्रत्यु कब हुई थी | ये आश्रम को देखने के लिए हर साल बहुत से लोग आते हैं आप भी इस देवराह बाबा आश्रम में घुमने के लिए जा सकते हैं, और उनके बारे में जान सकते है |

  • दीन दयाल पार्क

अगर आप देवरिया घुमने के लिए जाते है तो आपको इस दीनदयाल पार्क में जरूर जाना चाहिए, ये पार्क सभी पार्क की तरह ही नार्मल पार्क है लेकिन जब आप देवरिया जाओगे और आप इस पार्क में जाकर बैठोगे तो आप यहाँ पर नेचर के साथ थोडा समय बिता सकते हो और अपना दिमाग को फ्रेश कर सकते हो, आप इस पार्क में आराम कर सकते हो |

  • Suraj Complex Theatre Deoria

दोस्तों अगर आप देवरिया घुमने जा रहे हो तो आपको Suraj Complex में एक बार जाना चाहिए, यहाँ से आप शौपिंग कर सकते हो आप कपडे खरीद सकते हैं और साथ में आप मनोरंजन करने के लिए यहाँ पर मूवीज के टिकेट लेकर मूवीज भी देख सकते हो, इस मल्टीप्लेक्स में आपको 2 थिएटर मिल जायेंगे जिनमे आपको अच्छी क्वालिटी में और अच्छे साउंड के साथ में मूवीज को देखकर एन्जॉय कर सकते हो |

  • दुग्धेशवरनाथ मंदिर

दोस्तों ये मंदिर देवरिया के रुद्रपुर में स्थित हैं इसके बारे में बहुत सी बातें लोगो के द्वारा बताई जाती है जैसे यह अपने चमत्कारी शिवलिंग के लिए जाना जाता है, जिसके बारे में लोगों का मानना ​​है कि यह धरती से पाताल लोक तक फैला हुआ है। यहाँ का शिवलिंग धरती से स्वयं उत्पन्न हुआ माना जाता है, इसे किसी भी व्यक्ति द्वारा नहीं बनाया गया है। सावन के महीने में यहाँ हजारों श्रद्धालु आते हैं और जलाभिषेक करते हैं। यह मंदिर रुद्रपुर नरेश जी द्वारा निर्मित करवाया गया था। रुद्रपुर केवल अपने धार्मिक महत्व के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। 

पूछे गए प्रश्न – Deoria Me Ghumne Ki Jagah 

देवरिया क्यों प्रसिद्ध है?

देवरिया में बहुत स पुराने मंदिर मौजूद हैं जो भारत की कला और संस्कृति को बताते हैं, और इसीलिए इसका नाम भी देवरिया पद गया है |

 

देवरिया का पुराना नाम क्या है?

देवरिया का पूरा नाम ‘देवारण्य’ या शायद ‘देवपुरिया’ माना जाता है |

 

देवरिया में कौन सा मंदिर है?

देवरिया में आपको दुग्धेशवरनाथ मंदिर, दीनदयाल पार्क, देवराह बाबा आश्रम, श्री तिरुपति बालाजी मंदिर जैसे और भी बहुत से मनमोहक मंदिर मिल जायेंगे |

 

देवरिया जिले में कौन सी भाषा बोली जाती है?

देवरिया जिले में हिंदी, भोजपुरी, उर्दू, अवधि, बंगाली आदि भाषाएँ बोली जाती हैं |

 

देवरिया में कौन सी नदी बहती है?

देवरिया में सरयू नदी बहती है |

 

देवरिया में क्या मशहूर है?

देवरिया, उत्तर प्रदेश का एक जिला, अपनी समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक महत्व और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।

 

देवरिया का सबसे बड़ा गांव कौन सा है?

देवरिया जिले का सबसे बड़ा गांव क्षेत्रफल के हिसाब से बनकटा है।

 

में विनोद कैतोलिया, एक हिन्दी ब्लॉगर हूं मे जॉब, न्यूज, एजुकेशन से संबंधित आर्टिकल deoriatoday.com वेबसाइट पर पब्लिश करता हूं, मुझे इस एजुकेशन एंड जॉब के क्षेत्र मे 3 साल se ज्यादा का अनुभव हो चुका है और मे इस ब्लॉग के द्वारा लोगों को नयी और एकदम सही इन्फॉर्मेशन उपलब्घ कराता हूं |

Leave a Comment