Bihar Sarkari School Rasoiya Vacancy 2024: बिहार में जितने भी सरकारी विद्यालय हैं, जहां पर आप देखते होंगे कि बच्चे जब पढ़ने जाते हैं, तो उनकी भोजन की व्यवस्था की जाती है। भोजन खिलाई जाती है, तो इसमें भोजन बनाने के लिए जो रसोईया होते हैं या जो पुरुष-महिला होते हैं, दोनों के लिए यहां पर भर्ती निकल गई है। बिहार सरकार शिक्षा विभाग मध्यान भोजन योजना निदेशालय के द्वारा नोटिफिकेशन 30.09.2024 की तारीख में निकल गया है। Bihar Sarkari School Rasoiya Vacancy 2024 भर्ती को लेकर पूरी जानकारी बताई गई है कि भर्ती के लिए कौन लोग आवेदन कर सकते हैं और इसकी क्या पात्रता है।
इसके अलावा, इस बार जो बदलाव हुए हैं, यह भी आप देख पाएंगे। जो सहायक के चयन का चैन के समय होगा, उन सभी को यह ध्यान रखना होगा कि अपना स्वास्थ्य से संबंधित जो चिकित्सा प्रमाण पत्र है, वह भी प्रस्तुत करना होगा। मतलब, उनको पूरी तरह से मेडिकल फिट होना होगा। अगर कोई बीमारी होगी, तो ऐसे लोगों का इसमें चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। तो यह लगभग समझ लीजिए कि अगर आपके गांव में भी सरकारी विद्यालय है, तो वहां पर भी यह भर्ती होगी। कहीं-कहीं एक पद होंगे, कहीं-कहीं दो पद होंगे। मैं बताऊंगा कि कहां एक पद है, कहां दो पद हैं, और क्या सैलरी होगी, और कैसे आवेदन होगा, योग्यता, पात्रता, चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।
Bihar Sarkari School Rasoiya Vacancy 2024 Overview:
Article Name | Bihar Sarkari School Rasoiya Vacancy 2024 |
Article Type | Latest Vacancy |
Article date | 02/10/2024 |
Job Type | State Govt. |
Bihar Sarkari School Rasoiya Vacancy 2024 आवेदन शुल्क विवरणः
सामान्य/EWS/OBC (पुरुष) | कोई शुल्क नहीं |
सामान्य/EWS/OBC (महिला) | कोई शुल्क नहीं |
SC/ST (पुरुष और महिला) | कोई शुल्क नहीं |
Bihar Sarkari School Rasoiya Vacancy 2024 आयु सीमा:
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु | 40 वर्ष |
Bihar Sarkari School Rasoiya Vacancy रिक्ति विवरणः
रसोइया-सह-सहायक की संख्या स्कूल में नामांकित बच्चों की संख्या पर आधारित होगी।
1-25 नामांकित बच्चे | 1 रसोइया |
26-100 नामांकित बच्चे | 2 रसोइया |
101-200 नामांकित बच्चे | 3 रसोइया |
201-300 नामांकित बच्चे | 4 रसोइया |
301-400 नामांकित बच्चे | 5 रसोइया |
401-500 नामांकित बच्चे | 6 रसोइया |
Bihar Sarkari School Rasoiya Vacancy महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन शुरू | 23/09/2024 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 30/12/2024 |
Ration Card e-KYC Last Date 2024:आपके लिए चेतावनी न्यू अपडेट जारी किया गया है
Bihar Sarkari School Rasoiya Vacancy योग्यता / पात्रताः
रसोई सह-सहायक पात्रता:
जो पुरुष हो या महिला, दोनों में से शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। रसोईया सहायक के रूप में कार्य पर लगाए जाने के लिए योग्य माने जाएंगे।
आवेदन कैसे करें चयन प्रक्रिया:आवेदन कैसे करें / चयन प्रक्रिया
निवास स्थान
आवेदक उसी ग्राम पंचायत का निवासी होना चाहिए, जहां के विद्यालय में रसोई सहायक के रूप में वह कार्य करना चाहता है।
स्वास्थ्य शर्तें
आवेदक किसी प्रकार से संक्रमित या गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्ति नहीं होना चाहिए। उन व्यक्तियों को रसोई सहायक के रूप में नियुक्त नहीं किया जाएगा।
प्रतिबंधित व्यक्ति की सूची
आवेदक के परिवार के सदस्य, निकट संबंध, कोई भी जनप्रतिनिधि जैसे मुखिया, वार्ड मेंबर, सरपंच, पच, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका आदि और विद्यालय के शिक्षक, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, कोई भी निकट संबंधित नहीं होना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को रसोई सह सहायक के रूप में नियुक्त नहीं किया जाएगा।
सामाजिक कमजोर तबके को प्राथमिकता
मध्या भोजन योजना के तहत वर्ष 2010-11 के दिशा-निर्देश के अनुसार समाज के कमजोर तबके जैसे महिलाएं (विशेषकर विधवाएं), अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़े वर्ग, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
एक परिवार से एक नियुक्ति
रसोई से सहायक के रूप में नियुक्ति केवल एक परिवार से एक ही व्यक्ति को किया जाएगा।
बहाली की जिम्मेदारी
- विद्यालय स्तर पर रसोई सहायक की बहाली की जिम्मेदारी विद्यालय शिक्षा समिति और विद्यालय के प्रधानाध्यापक को दी जाएगी।
- आवेदन करने के इच्छुक व्यक्ति अपने नजदीकी विद्यालय के प्रधानाध्यापक से संपर्क कर सकते हैं।