10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2025 के तहत राज्य के सभी जनपदों में 41,424 पदों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 17 दिसंबर 2025 (कल) तय की गई है। जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे बिना देरी किए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in या upprpb.in पर जाकर फॉर्म भर लें। लास्ट डेट के बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन
- उम्मीदवार उसी जिले का निवासी हो, जहां से आवेदन कर रहा है
- 10वीं पास होना अनिवार्य
- आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 30 वर्ष
- एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी
- आयु की गणना पंजीकरण शुरू होने की तारीख से की जाएगी
👉 अतिरिक्त अंक का लाभ
- NCC / भारत स्काउट एंड गाइड प्रमाणपत्र: 1 से 3 अंक
- आपदा मित्र प्रशिक्षण प्रमाणपत्र: 3 अंक
- चार पहिया ड्राइविंग लाइसेंस: 1 अतिरिक्त अंक
खुद भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म
उम्मीदवार स्वयं ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है—
- सबसे पहले upprpb.in वेबसाइट पर जाएं
- Registration (OTR) पर क्लिक कर जरूरी जानकारी भरें
- लॉगिन कर बाकी डिटेल भरकर फॉर्म पूरा करें
- कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें
आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / EWS: 400 रुपये
- SC / ST: 300 रुपये
फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
👉 नोट: यूपी होम गार्ड भर्ती के लिए यह आखिरी मौका है। योग्य उम्मीदवार आज ही आवेदन कर लें, वरना मौका हाथ से निकल सकता है।
