सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्लर्क, स्टेनोग्राफर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 5 जनवरी 2026 तय की गई है।
योग्यता और आयु सीमा
- क्लर्क/स्टेनोग्राफर: उम्मीदवार का स्नातक (Graduation) होना जरूरी, साथ ही टाइपिंग/शॉर्टहैंड का ज्ञान होना चाहिए।
- प्यून पद: मराठी पढ़ने–लिखने का ज्ञान अनिवार्य।
- ड्राइवर पद: 10वीं पास, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम 3 साल का अनुभव जरूरी।
👉 आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 38 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी। आयु की गणना 5 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले bombayhighcourt.nic.in पर जाएं
- होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें
- संबंधित पद के सामने दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें
- मांगी गई सभी जानकारी भरकर फॉर्म पूरा करें
- आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें
- भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। बिना फीस के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
👉 नोट: बॉम्बे हाई कोर्ट में नौकरी पाने का यह अच्छा मौका है। पात्र उम्मीदवार लास्ट डेट का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
