बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद अहम है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से निकाली गई द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के तहत 23,175 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 15 दिसंबर 2025 है। जो अभ्यर्थी अब तक किसी वजह से फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे तुरंत आवेदन कर लें, क्योंकि आज के बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी।
12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना जरूरी है। बिहार के बाहर के अभ्यर्थी भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 37 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
भर्ती का पूरा विवरण
इस भर्ती के माध्यम से अलग-अलग विभागों में कुल 23,175 पदों पर नियुक्ति की जाएगी—
- लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC): 22,072 पद
- क्लर्क/टाइपिस्ट: 4 पद
- जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर: 534 पद
- एनिमल हसबैंड्री हेल्पर: 549 पद
- बेंच क्लर्क: 16 पद
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com/25interlevela/ पर जाएं
- होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर जरूरी जानकारी भरें
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके पूरा आवेदन फॉर्म भरें
- अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें
आवेदन शुल्क कितना लगेगा?
इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। बिना फीस के फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
👉 जरूरी सलाह: अगर आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं और अब तक आवेदन नहीं किया है, तो देरी न करें। आज आखिरी मौका है, इसके बाद आवेदन का कोई मौका नहीं मिलेगा।
