कमाल की पोस्ट ऑफिस स्कीम… सिर्फ ब्याज से बनेंगे ₹2.54 लाख, पूरी गणना समझिए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Deoria Today को 5 स्टार दे

अगर आप बिना रिस्क निवेश करके अच्छा-खासा फंड बनाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। इन्हीं योजनाओं में एक ऐसी स्कीम है, जिसमें सिर्फ ब्याज से ही ₹2.54 लाख तक की कमाई संभव है।

हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट (Post Office RD Scheme) की, जो सुरक्षित होने के साथ-साथ शानदार रिटर्न भी देती है।


रिस्क फ्री स्कीम, गारंटीड रिटर्न

पोस्ट ऑफिस की आरडी योजना सरकार द्वारा संचालित होती है, इसलिए इसमें किसी तरह का जोखिम नहीं होता। इस स्कीम में हर महीने छोटी रकम जमा करके लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।

अगर आप हर महीने ₹5,000 निवेश करते हैं, तो समय के साथ यह रकम लाखों में बदल सकती है।


FD से भी ज्यादा ब्याज

Post Office RD Scheme में फिलहाल 6.7% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो कई बैंक एफडी से ज्यादा है।
इस योजना में ब्याज की गणना तिमाही आधार पर की जाती है, जिससे रिटर्न और बेहतर हो जाता है।


5 साल में कितना मिलेगा?

  • मासिक निवेश: ₹5,000
  • अवधि: 5 साल
  • कुल निवेश: ₹3,00,000
  • ब्याज से कमाई: ₹56,830
  • मैच्योरिटी अमाउंट: ₹3,56,830

10 साल में कैसे बनेंगे ₹8.54 लाख?

अगर आप अपनी आरडी को आगे 5 साल के लिए एक्सटेंड कर देते हैं, तो फायदा और बढ़ जाता है।

  • कुल अवधि: 10 साल
  • कुल निवेश: ₹6,00,000
  • सिर्फ ब्याज से कमाई: ₹2,54,272
  • कुल मैच्योरिटी फंड: ₹8,54,272

क्यों करें इस स्कीम में निवेश?

  • 100% सुरक्षित और सरकारी योजना
  • छोटी रकम से बड़ा फंड
  • FD से बेहतर ब्याज
  • लॉन्ग टर्म में शानदार रिटर्न

Leave a Comment