Mukhayamantri Work From Home Yojana: ऐसी महिलाएं जो बाहर जाकर काम करने में असमर्थ हैं पर आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं और आर्थिक मदद लेना चाहती हैं, उनके लिए सरकार ने मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना का शुभारंभ किया है। इसलिए जो भी महिलाएं घर पर काम करने के लिए इच्छुक हैं, वे इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
यदि आप Mukhayamantri Work From Home Yojana के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो कृपया यह जान लें कि आपको हमारी तरफ से जानकारी दी जाएगी कि इस योजना के लिए आवेदन कैसे करना है, सारे जरूरी दस्तावेज क्या होंगे, और क्या आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं। यह सभी जानकारी जानने के लिए अंत तक इस योजना को जरूर पढ़ें।
Mukhayamantri Work From Home Yojana का उद्देश्य
योजना को शुरू करने का उद्देश्य सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। ऐसी महिलाएं, जिनमें काम करने का जज्बा है, पर बाहर जाने में असमर्थ हैं, उनके लिए सरकार वर्क फ्रॉम होम योजना के माध्यम से काम देने की पहल करेगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ाना है। इस योजना का लाभ उठाकर केवल एक व्यक्ति ही लाभार्थी नहीं बनेगा, बल्कि महिला से जुड़े उनके बच्चे और उनके परिवार की स्थिति में भी सुधार आएगा। यह देश के विकास के लिए भी एक महत्वपूर्ण पहल है।
Mukhayamantri Work From Home Yojana का लाभ
- केवल महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
- घर पर बैठकर ही सभी वर्ग की महिलाएँ काम कर पाएंगी।
- समाज में महिलाओं का स्थान बढ़ेगा।
- महिलाओं को सरकार की तरफ से अन्य फायदे भी मिलेंगे।
- महिलाओं के परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
- महिलाओं को इस रोजगार से हर दिन कुछ नया सीखने को मिलेगा, जिससे वह और काबिल बन पाएंगी।
- इस वर्ष 2000 महिलाओं को इस योजना से लाभ मिलेगा।
- इस योजना से जुड़े अन्य योजनाओं का भी लाभ के लिए महिलाओं को महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना जरूरी दस्तावेज
- महिलाओं के पास उत्तम क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- आधार कार्ड लिंक मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- जन आधार नंबर
- आधार नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- SSO ID
- कोई कार्य अनुभव अगर हो
- विशेष श्रेणी (विकलांग/हिंसा/तलाकशुदा) के दस्तावेज
मुख्यमंत्री होमवर्क फ्रॉम होम पात्रता मापदंड
- महिलाओं के पास एसएसओ आईडी होनी चाहिए।
- दिव्यांग महिलाओं को तलाकशुदा और हिंसा से पीड़ित ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
- आवेदक महिला के परिवार में कोई आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार में किसी के पास सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
- महिलाओं की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
- महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
Mukhayamantri Work From Home Yojana अप्लाई ऑनलाइन
- अधिकारी वेबसाइट पर जाएं। सबसे पहले, आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- ऑनबोर्डिंग ऑप्शन अधिकारी वेबसाइट पर जाने के बाद आपको ऑनबोर्डिंग ऑप्शन पर जाना होगा।
- लॉगिन पेज ऑनबोर्डिंग ऑप्शन के बाद आपको महिला आवेदक ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, जिससे लॉगिन पेज आ जाएगा।
- न्यू यूजर यहां पर महिला को “न्यू यूजर” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- डिटेल फीलिंग न्यू यूजर के बाद आपको अगले पेज पर चेक बॉक्स पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको जनधन योजना और आधार नंबर की फेस डिटेल बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर का ऑप्शन आएगा, जिसे दर्ज करना है। उसके बाद ओके बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने जन धन योजना और आधार के अनुसार आवेदन का विवरण खुल जाएगा।
- फार्म में मांगी गई जानकारी ध्यानपूर्वक और सही-सही भरें और पूर्ण जांच करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन सफल का मैसेज आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- जिसमें आपका रजिस्ट्रेशन नंबर दिखेगा, या फिर दिए गए मेल आईडी पर आईडी और पासवर्ड आएंगे।
- दिए गए यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करके आप अपनी चुनी हुई नौकरी के लिए आवेदन कर पाएंगे।